मनोज ठाकुर
Ganga News 24 | हरिद्वार | 31 अक्टूबर 2026 | EXCLUSIVE
राधे-राधे की गूँज से गूँजा हरिद्वार, वृंदावन की साधना गोस्वामी जी ने बांधा समां
हरिद्वार। ज्वालापुर रोड स्थित होटल विभव ग्रैंड, नंद विहार कॉलोनी में आज 31 अक्टूबर को “ओ प्यारी सखियाँ धरू राधा स्वरूप – Divine Evening with Sadhna Sadhu” कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ।

मुख्य आकर्षण:
वृंदावन से पधारीं प्रसिद्ध भजन गायिका साधना गोस्वामी जी (साधना साधु) ने अपनी मधुर वाणी से भजन संध्या की प्रस्तुति दी। उनके भजनों पर सभी महिलाएं झूम उठीं। कार्यक्रम में धमाल, मस्ती, भक्ति और ध्यान के साथ दामोदराष्टकम का दिव्य पाठ एवं BHAJAN JAMMING का आयोजन किया गया।
महिलाओं ने राधा स्वरूप धारण कर भजनों पर नृत्य किया और राधा प्रेम में खो गईं। पूरा माहौल भक्ति मय हो गया।
उपस्थिति:
इस अवसर पर कार्यक्रम की आयोजक एवं अध्यक्ष पिंकी अग्रवाल (पूर्व अध्यक्ष श्री वैश्य बंधु महिला विंग मध्य क्षेत्र हरिद्वार रजिस्टर्ड), शिप्रा अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, बबीता अग्रवाल, अमित अग्रवाल, नीरजा अग्रवाल सहित काफी संख्या में वैश्य समाज की महिलाएं एवं गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन सामूहिक फोटो और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। आयोजकों ने सभी का आभार व्यक्त किया।
स्थान: Hotel Vibhav Grand, Opp. Avdhoot Mandal Ashram, Jwalapur Road, Haridwar

