धनौरी नदी पुल का अधीक्षण अभियंता ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता जांच के बाद बोले – जल्द होगा तैयार

मनोज ठाकुर

हरिद्वार। कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर

Ganga News 24 | हरिद्वार | 28 अक्टूबर 2026

कुंभ 2027: धनौरी नदी पुल का अधीक्षण अभियंता ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता जांच के बाद बोले – जल्द होगा तैयार

हरिद्वार। कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर विभाग पूरी तरह सक्रिय है। आज अधीक्षण अभियंता श्री मनोज कुमार भट्ट के द्वारा धनौरी नदी पर बन रहे पुल का निरीक्षण किया गया।

श्री भट्ट ने बताया कि कुंभ के कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। इसी क्रम में आज धनौरी नदी पर बने पुल का निरीक्षण कर गुणवत्ता की जांच की गई।

उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ चल रहा है और तय समय अवधि में पुल को तैयार कर लिया जाएगा। कुंभ से पहले सभी महत्वपूर्ण पुल और सड़क कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है ताकि श्रद्धालुओं को आवाजाही में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Kumbh2027 #HaridwarKumbh #ManojKumarBhatt #GangaNews24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *