रामपुर रायघटी में गिफ्ट वितरण के दौरान हंगामा! यूजीसी नियमों को लेकर ग्रामीणों का पूर्व विधायक संजय गुप्ता के कार्यक्रम में विरोध

गंगा न्यूज़ 24 – हरिद्वार ब्रेकिंग

रामपुर रायघटी में गिफ्ट वितरण के दौरान हंगामा! यूजीसी नियमों को लेकर ग्रामीणों का पूर्व विधायक संजय गुप्ता के कार्यक्रम में विरोध

हरिद्वार, रामपुर रायघटी। रविवार को रामपुर रायघटी गांव में पूर्व विधायक संजय गुप्ता ग्रामीण महिलाओं को दीपावली के उपहार स्वरूप गिफ्ट सूट वितरित कर रहे थे।

इसी दौरान गांव के कुलदीप चौहान, आकाश चौहान, अमित चौहान, ईसम चौहान, टिंकू कुमार, मोहित चौहान समेत अन्य ग्रामीण कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए और यूजीसी के नए नियमों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

ग्रामीणों ने “यूजीसी नियम वापस लो” के नारे लगाते हुए जमकर नारेबाजी की और मांग की कि उनकी आपत्तियों पर ध्यान दिया जाए और नियमों को तत्काल वापस लिया जाए।

इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों में राजनीतिक चर्चा तेज हो गई। पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि मैं इस क्षेत्र का नेता हूं, जनता के सुख-दुख में शामिल होना मेरी जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *