मनोज ठाकुर
कोतवाली नगर
ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की नशा तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई
10.54 ग्राम अवैध स्मैक के साथ महिला नशा तस्कर को हिरासत में लिया
कोतवाली नगर पुलिस ने गश्त के दौरान की कार्रवाई, NDPS एक्ट तहत मुकदमा दर्ज
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के दिशा-निर्देशों के क्रम में जनपद में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में दिनांक 25.10.2026 को कोतवाली नगर पुलिस टीम दुधियावन रोड स्थित बिजली घर के सामने, बैडमिंटन रोड के सामने घाट के पास गश्त कर रही थी।
इसी दौरान पुलिस टीम को देखकर एक महिला अचानक घबराकर पीछे मुड़कर तेजी से भागने लगी। संदेह होने पर पुलिस टीम ने महिला का पीछा किया और महिला कांस्टेबल की मदद से उसे कुछ दूरी पर पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 10.54 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।
पुलिस द्वारा आरोपिता के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0: 611/2026 NDPS Act
बरामदगी
10.54 ग्राम अवैध स्मैक
पुलिस टीम
- व0उ0नि0 नन्दकिशोर ग्वाड़ी
- उ0नि0 नवीन सिंह चौहान
- का0 संदीप नेगी
- कां0 लखन सिंह
- म0का0 मुन्नी राणा

