GMOU LTD को मिला नया अध्यक्ष, नरेन तिवारी ने संभाला पदभार

GMOU LTD को मिला नया अध्यक्ष, नरेन तिवारी ने संभाला पदभार

ऋषिकेश / कोटद्वार –

गढ़वाल मंडल के सबसे बड़े परिवहन संगठन GMOU LTD (Garhwal Motor Owners Union Limited) के अध्यक्ष पद पर श्रीमान नरेन तिवारी जी ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

नरेन तिवारी जी के अध्यक्ष बनने पर ऑल उत्तराखंड मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, ऋषिकेश सहित पूरे प्रदेश के ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े लोगों में हर्ष का माहौल है।

तिवारी जी के कार्यालय पहुंचने पर फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में GMOU LTD नई ऊंचाइयों को छुएगा और परिवहन व्यवसायियों की समस्याओं का समाधान होगा।

ऑल उत्तराखंड मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, ऋषिकेश की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं। हम आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

NarenTiwari #GMOULtd #Rishikesh #TransportAssociation #GangaNews24HDOfficial

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *