उत्तराखंड के जौनसार-बावर क्षेत्र के गांवों में शादी समारोहों में दिखावा रोकने के लिए क्रांतिकारी नियम लागू!
अब शादियों में डीजे, शराब और महंगे तोहफों पर पूरी तरह रोक। मोमोज, चाउमीन, पिज़्ज़ा जैसी फास्ट फूड पर भी बैन, सिर्फ स्थानीय व पारंपरिक भोजन परोसा जाएगा।
नियम तोड़ने पर ₹1 लाख जुर्माना! दुल्हन को सिर्फ 3 पारंपरिक आभूषण की अनुमति, तोहफे में सिर्फ चावल, आटा, बकरे का मांस ही दिया जा सकेगा। गरीब परिवारों पर बोझ कम करने और संस्कृति बचाने के लिए ऐतिहासिक फैसला।

