वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन के नेतृत्व में टीम ने चंडीघाट, श्यामपुर, कौड़ी, गैंडीखाता तथा लालढांग स्थित किराना दुकानों तथा रिटेल स्टोरों का निरीक्षण किया।

खाद्य सुरक्षा आयुक्त उत्तराखंड श्री विनय शंकर पांडेय तथा जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित के निर्देशों पर आज नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत बड़ी कार्रवाई।

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन के नेतृत्व में टीम ने चंडीघाट, श्यामपुर, कौड़ी, गैंडीखाता तथा लालढांग स्थित किराना दुकानों तथा रिटेल स्टोरों का निरीक्षण किया।

अभिहित अधिकारी महिमानंद जोशी ने बताया कि मौके पर कुट्टू आटा के 02 नमूने और व्रत में प्रयोग होने वाले काला नमक का 01 नमूना सहित कुल 03 नमूने जांच हेतु लिए गए।

🔹 काला नमक निर्माता कंपनी को लेबल पर निर्माण तिथि व एक्सपायरी न लिखने पर नोटिस
🔹 सप्लायर को बिक्री बिल प्रावधान का पालन न करने पर नोटिस
🔹 एक कुट्टू आटा कंपनी को भ्रामक हेल्थ क्लेम पर नोटिस

टीम को कहीं भी खुला कुट्टू आटा बिकता नहीं मिला। सभी व्यापारियों को चेतावनी – बिना तिथि वाले फलाहारी पदार्थ बेचे तो FSSA 2006 के तहत कार्रवाई होगी।

FoodSafety #Navratri2026 #Haridwar #DMHaridwar #GangaNews24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *