IAS सौम्या झा का आइडिया बना राष्ट्रीय मॉडल – ‘पढ़ाई विथ AI’ अब देश के 50 ब्लॉकों में | Ganga News 24
सरकारी स्कूलों में गणित का खौफ अब इतिहास बनने जा रहा है!
दौसा जिला कलेक्टर डॉ. सौम्या झा की ‘पढ़ाई विथ एआई’ पहल अब राजस्थान ही नहीं पूरे देश में शिक्षा क्रांति का नया अध्याय लिख रही है।
बड़ी खबर: नीति आयोग ने इस अभिनव नवाचार को राष्ट्रीय स्तर पर अपनाने का फैसला किया है, इसे देश के 50 चुनिंदा ब्लॉकों में लागू किया जा रहा है।
10वीं तक डॉक्टर-इंजीनियर बनने के सपने देखने वाले बच्चे 11वीं में गणित से डरकर आर्ट्स ले लेते हैं, खासकर जहाँ गणित के शिक्षक नहीं हैं। इसी खाई को पाटने के लिए DM सौम्या झा ने AI पोर्टल की नींव रखी थी, जो अब नेशनल मॉडल बन गया है।

