दून यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल की मेस में हंगामा
अलकनंदा गर्ल्स हॉस्टल की सलाद में कीड़ा और स्नेल मिलने पर छात्राओं ने किया प्रदर्शन, खाने की खराब गुणवत्ता का आरोप
BREAKING | देहरादून
देहरादून की दून यूनिवर्सिटी के अलकनंदा गर्ल्स हॉस्टल की मेस में सलाद में कीड़ा और स्नेल मिलने पर छात्राओं ने भारी हंगामा और प्रदर्शन किया। छात्राओं ने खाने की खराब गुणवत्ता का आरोप लगाते हुए कुलपति के खिलाफ नारेबाजी की।
विवाद बढ़ता देख कुलपति सुरेखा डंगवाल ने मामले की जांच कराने और मौजूदा मेस टेंडर निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

