Ganga News 24 | धर्म | संस्कृति | सत्
चातुर्मास्य व्रत अनुष्ठान पूर्ण कर शंकराचार्य जी कल पधारेंगे काशी
वाराणसी, 28.9.26 – परमधर्माधीश अनंतश्रीविभूषित ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिला में सलधा ग्राम में स्थित सपाद लक्षेश्वर धाम में अपना चातुर्मास्य व्रत अनुष्ठान संकल्प पूर्ण कर कल दिनांक 29.9.26 दिन मंगलवार को काशी पधारेंगे।

काशी पधारने पर श्रीविद्यामठ के प्रभारी ब्रह्मचारी परमात्मानंद जी की अगुवाई में संतों एवं भक्तों द्वारा शंकराचार्य जी का पुष्पवर्षा एवं जयकारे के मध्य स्वागत एवं वंदन किया जाएगा। श्रीविद्यामठ में उनके चरण पादुका का पूजन कर भक्तों द्वारा आरती की जाएगी। शंकराचार्य जी महाराज काशी में नवरात्र पर्यन्त विराजेंगे जिस दौरान विभिन्न आध्यात्मिक अनुष्ठान एवं मांगलिक आयोजन सम्पन्न किए जाएंगे।
चातुर्मास्य व्रत के दौरान दिनचर्या: नित्य प्रातः 4:30 बजे गणेश पूजन, 6:45 बजे सूर्यपूजन, 8:30 से 9:30 तक वेदांत पाठ, 9:45 श्रीविष्णु पूजन, मध्याह्न 3:00 से सायं 5 बजे तक शिव महापुराण कथा एवं 6:45 बजे शक्ति पूजन।
26 तारीख अनंत चतुर्दशी को व्रत पूर्ण करने के पश्चात शंकराचार्य जी ने सलधा ग्राम में घर-घर जाकर भक्तों को दर्शन व प्रसाद प्रदान किया।
छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण रोकने में उनका बड़ा योगदान – सवा लाख शिवलिंग का एशिया का सबसे बड़ा मंदिर स्थापित करा रहे हैं। नदी सीमोल्लंघन कर MP के बरहटा पहुंचे, फिर नरसिंहपुर परमहंसी गंगा आश्रम में ब्रह्मलीन द्विपीठाधीश्वर स्वामी स्वरूपानंद जी की पुण्य तिथि में सम्मिलित हुए।
प्रेषक: संजय पाण्डेय – मीडिया प्रभारी
परमाराध्य परमधर्माधीश ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य जी महाराज
Editor: कुलदीप शर्मा | Ganga News 24

