हरिद्वार में GST छापों के खिलाफ व्यापारियों का फूटा गुस्सा, सड़क पर उतरकर किया जोरदार प्रदर्शन

मनोज ठाकुर


GANGA NEWS 24 – हरिद्वार

हेडलाइन: हरिद्वार में GST छापों के खिलाफ व्यापारियों का फूटा गुस्सा, सड़क पर उतरकर किया जोरदार प्रदर्शन

हरिद्वार। जीएसटी विभाग द्वारा लगातार व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर की जा रही छापेमारी और सर्वे की कार्रवाई से नाराज व्यापारियों ने आज हरिद्वार में जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में व्यापारी सड़कों पर उतर आए और विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए।

प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने Ganga News 24 से बातचीत में कहा कि पिछले कई दिनों से विभाग अचानक दुकानों पर पहुंच रहा है। पहले मिठाई विक्रेताओं और अब इलेक्ट्रॉनिक व्यापारियों पर कार्रवाई की गई। व्यापारियों का कहना है कि उन्हें विभाग की कार्रवाई से आपत्ति नहीं है, लेकिन तरीका गलत है।

व्यापारी नेता ने कहा – “हमारा सिर्फ इतना कहना है कि आप अपनी कार्यवाही लीगल तरीके से करो। व्यापारी पर जाओ, उसकी चेकिंग करो और उसे लीगल नोटिस दो ताकि उसे अपना पक्ष रखने का मौका मिल सके। ये हिटलरशाही नहीं चलेगी कि कोई भी आएगा, गर्दन से पकड़ेगा और इतने पैसे मांग लेगा। ये लोकतंत्र है।”

उन्होंने कहा कि अगर व्यापारी अपने कागजों से विभाग को संतुष्ट नहीं कर पाएगा तो विभाग की हर कार्रवाई को सहन करने के लिए तैयार हैं, लेकिन पहले जवाब देने का मौका तो दिया जाए।

एक अन्य व्यापारी ने कहा कि जब भी जीएसटी की टीम आती है तो व्यापारी उनका स्वागत करता है, चाय पिलाता है, लेकिन उन्हें भी व्यापारियों को बुलाकर बिठाकर और सर्वे करवाना चाहिए, न कि डराने-धमकाने वाला माहौल बनाना चाहिए।

व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि अगर इसी तरह बिना नोटिस के छापेमारी जारी रही तो सभी बाजार बंद कर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

इस अवसर पर व्यापार सभा के जिला अध्यक्ष विशाल गर्ग तहसील अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक जी प्रदीप कालरा अनिल गुप्ता सुभाष शर्मा विपिन राजेश पुरी संजीव नैयर विजय काफी संख्या में व्यापारी लोग मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *