जीआरपी लाइन हरिद्वार में विधि विधान से हुई भगवान विश्वकर्मा की आराधना 🛕

🛕 जीआरपी लाइन हरिद्वार में विधि विधान से हुई भगवान विश्वकर्मा की आराधना 🛕

👮 जीआरपी अधिकारी/कर्मचारीगणों द्वारा विधि-विधान से किया शस्त्रों एवं उपकरणों का विधिवत पूजन।

आज दिनांक 17.09.2026 को भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर जीआरपी पुलिस लाइन हरिद्वार में श्रद्धा एवं पारंपरिक विधि-विधान के साथ पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भगवान विश्वकर्मा को नमन करते हुए पुलिस के दैनिक कार्यों में उपयोग होने वाले शस्त्रों, वाहनों, मशीनरी एवं अन्य तकनीकी संसाधनों का विधिवत पूजन किया गया।

पूजन कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी/कर्मचारी गणों द्वारा मंत्रोच्चार एवं वैदिक विधि-विधान के बीच भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई। पूजन के दौरान पुलिस बल की कार्यक्षमता, संसाधनों की सुरक्षा एवं कर्तव्य निर्वहन में निरंतर सफलता की कामना की गई।

भगवान विश्वकर्मा जयंती हमें सृजन, तकनीकी दक्षता, परिश्रम और कर्म के प्रति समर्पण का संदेश देती है। पुलिस के लिए आधुनिक संसाधन केवल उपकरण नहीं, बल्कि जनसेवा और कर्तव्य निर्वहन के महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इसी भावना के साथ जीआरपी पुलिस लाइन स्थित शस्त्रागार, परिवहन शाखा एवं अन्य उपकरणों का पूजन किया गया। इसी के साथ ही जीआरपी के थानों एवं पुलिस की अन्य शाखाओं में भी भगवान विश्वकर्मा की आराधना करते हुए शस्त्रों, वाहनों एवं उपकरणों का पूजन किया गया।

GRP #GRPHaridwar #VishwakarmaPuja #UttarakhandPolice #GangaNews24Official

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *