कुंभ की तैयारियों के साथ हरिद्वार नगर की पेयजल व्यवस्था भी हो रही मजबूत
हरिद्वार, 15 सितंबर 2026 – कुंभ मेला-2027 की तैयारी के साथ हरिद्वार की पेयजल व्यवस्था को भविष्य की जरूरतों के हिसाब से मजबूत किया जा रहा है।

मुख्य बिंदु:
✅ 9.69 करोड़ की लागत से जल वितरण व्यवस्था सुदृढ़ीकरण
✅ 5.61 करोड़ से 9.5 KM नई पेयजल लाइनें – सप्त ऋषि रोड, शांतिकुंज, ब्रह्मपुरी, बिल्केश्वर, कनखल
✅ भूपतवाला पावन धाम पंपिंग योजना पुनर्गठित पूर्ण
✅ मेला क्षेत्र में 35 योजनाओं पर 29.39 करोड़ स्वीकृत
✅ बैरागी कैंप में 1500 KL क्षमता का ओवरहेड टैंक + 2 ट्यूबवेल अंतिम चरण में
✅ लालजीवाला, दक्षद्वीप, गौरीशंकर, पंतद्वीप में 5 RCC इन्फिल्ट्रेशन वेल
मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देश पर सभी कार्यों की नियमित समीक्षा जारी।

