ऋषिकुल स्नातक एवं स्नातकोत्तर एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष प्रो. बी.के. अग्निहोत्री की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

मनोज ठाकुर


ऋषिकुल स्नातक एवं स्नातकोत्तर एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय

स्वर्ण एवं रजत जयंती सम्मान के साथ वरिष्ठ सदस्यों को विशेष सम्मान देने का निर्णय

हरिद्वार, 14 सितंबर 2026

ऋषिकुल स्नातक एवं स्नातकोत्तर एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष प्रो. बी.के. अग्निहोत्री की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

बैठक में संगठनात्मक विस्तार, सदस्यों के सम्मान, आगामी कार्यक्रमों और संगठन को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

मुख्य निर्णय:
बैठक में निर्णय लिया गया कि वर्ष 1976 में स्नातक हुए सदस्यों को 50 वर्ष पूर्ण करने पर “स्वर्ण जयंती सम्मान” प्रदान किया जाएगा। इसी प्रकार 25 वर्ष से संगठन से जुड़े सदस्यों को “रजत जयंती सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा।

अध्यक्ष ने ACP की तर्ज पर 8 वर्ष, 16 वर्ष एवं 25 वर्ष पूर्ण करने वाले लगभग 25 पात्र सदस्यों को विशेष सम्मान एवं प्रशस्ति-पत्र देने का प्रस्ताव रखा।

संगठन को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने पर जोर
आजीवन सदस्यता बढ़ाने का निर्णय लिया गया – प्रत्येक कार्यकारिणी सदस्य कम से कम 10 नए आजीवन सदस्य बनाएगा। साथ ही सुविधा-संपन्न सदस्यों से प्रति व्यक्ति ₹1 लाख स्वैच्छिक सहयोग लेकर 100 सहयोगदाताओं के माध्यम से मजबूत निधि तैयार की जाएगी। इस निधि के ब्याज से प्रतिवर्ष सम्मेलन आयोजित होगा।

व्यापक नेटवर्क बनेगा
प्रो. सुनील जोशी वर्तमान में ऋषिकुल परिसर में कार्यरत सदस्यों की सूची तैयार करेंगे। डॉ. नरेश चौधरी ने रेड क्रॉस की तर्ज पर सदस्यों की श्रेणियां बनाने का सुझाव दिया। सचिव डॉ. वेद भूषण शर्मा ने जिला समन्वय समिति गठन का प्रस्ताव रखा जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया।

उपस्थित गणमान्य: डॉ. रमेशचन्द्र गोयल, डॉ. देवेन्द्र शर्मा चमोली, डॉ. विनीत कुमार अग्निहोत्री, प्रो. सुशील जोशी, डॉ. टी.के. गर्ग, डॉ. अशोक पालीवाल, डॉ. प्रेम प्रकाश सतलेवाल, डॉ. नरेश चौधरी, डॉ. उदय नारायण पांडेय, डॉ. अवनीश उपाध्याय, डॉ. पारुल शर्मा, डॉ. मनीषा दीक्षित, डॉ. वेद भूषण शर्मा सहित कार्यकारिणी सदस्य।

बैठक के अंत में डॉ. उदय नारायण पांडेय ने सभी का रसगुल्ले से मुंह मीठा कराया।

GangaNews24 #Rishikul #Haridwar #Ayurveda #AlumniMeet


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *