अपर मेलाधिकारी ने उत्तर हरकी पैड़ी विकास परियोजना के कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

अपर मेलाधिकारी ने उत्तर हरकी पैड़ी विकास परियोजना के कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर, सड़क निर्माण की सतह की मौके पर खुदाई कर कराई गुणवत्ता जांच

हरिद्वार, 14 सितंबर 2026 – आगामी कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देश पर अपर मेलाधिकारी श्री दयानंद सरस्वती ने पंतद्वीप क्षेत्र में उत्तर हरकी पैड़ी विकास परियोजना के तहत चल रहे सड़क, घाट, टॉयलेट ब्लॉक कार्यों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सड़क की सतह की मौके पर खुदाई कराकर गुणवत्ता जांच कराई गई। GSB में मिट्टी की मात्रा अधिक पाए जाने पर दोबारा मानकों के अनुरूप कार्य कराने के निर्देश दिए गए, जिसका अतिरिक्त व्यय ठेकेदार वहन करेगा।

उन्होंने TPI एजेंसी को भी गंभीरता से जांच के निर्देश दिए और कहा कि गुणवत्ता से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मौके पर अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार भट्ट, अधिशासी अभियंता आशुतोष कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

GangaNews24 #Haridwar #Kumbh2027 #UttarHarkiPaidi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *