हिंदी दिवस पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी पहल
हिंदी दिवस के मौके पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी पहल की है। शीर्ष अदालत ने हिंदी में नई जन सूचना सेवा शुरू करने की घोषणा की है।
अब अदालत के सभी महत्वपूर्ण फैसलों का सरल हिंदी में सारांश उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा इन फैसलों के हिंदी में ऑडियो और वीडियो बुलेटिन भी उपलब्ध होंगे।
यह पहल हिंदी को कानूनी प्रक्रिया में बढ़ावा देने और आम नागरिकों तक न्यायिक जानकारी को सरल भाषा में पहुंचाने हेतु है।

