अष्टादश: संस्कृत महोत्सव: खण्ड स्तरीय संस्कृत स्पर्धा 23-24 सितंबर को हरिद्वार में
हरिद्वार। उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थानम् (उत्तराखण्ड सरकार) द्वारा अष्टादश संस्कृत महोत्सव के अंतर्गत खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धा 2026-27 का आयोजन 23-24 सितंबर 2026 को किया जाएगा।
विकास खण्ड बहादराबाद, जनपद हरिद्वार के अंतर्गत होने वाली इस स्पर्धा का आयोजन स्थल श्री गरीबदासीय साधु संस्कृत महाविद्यालय, जगजीतपुर, कनखल है।
उद्घाटन 23 सितंबर प्रातः 9 बजे और समापन 24 सितंबर अपराह्न 3 बजे होगा।
स्पर्धाओं में संस्कृत नाटकम्, समूह गानम्, समूह नृत्यम्, वाद-विवाद, आशुभाषणम् और श्लोकोच्चारणम् शामिल हैं।

