मेरी जमीन हड़प ली, 81 साल का क्लासमेट इंसाफ के लिए पहुंचा PM मोदी के पास


GANGA NEWS 24 | MUMBAI

मेरी जमीन हड़प ली, 81 साल का क्लासमेट इंसाफ के लिए पहुंचा PM मोदी के पास

मुंबई, 13 सितंबर 2026

मीरा रोड के रहने वाले 81 वर्षीय असगरअली वोहरा ने दशकों पुराने भूमि विवाद में न्याय पाने के लिए अपने स्कूल के क्लासमेट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दरवाजा खटखटाया है।

गुजरात के वडनगर स्थित बी.एन. स्कूल में पीएम मोदी के साथ पढ़ाई कर चुके असगरअली वोहरा ने 8 सितंबर को प्रधानमंत्री से मुलाकात की और CBI जांच की मांग की। वोहरा ने कहा कि PM से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने के बाद उन्हें न्याय की उम्मीद है।

राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने इस मुलाकात की तस्वीरें और प्रेस नोट जारी किया है।

क्या है पूरा मामला?

वोहरा ने 1989 में भायंदर पूर्व के नवघर में लगभग 2,810 वर्ग मीटर जमीन खरीदी थी। उनका आरोप है कि 2011 में स्वयम् बिल्डर्स और सेवन इलेवन कंस्ट्रक्शंस ने इस जमीन पर अतिक्रमण कर लिया। यह कंपनी बीजेपी विधायक नरेंद्र मेहता से जुड़ी बताई जाती है।

वोहरा का आरोप है कि फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन को दो हिस्सों में बांट दिया गया और मूल मालिक को अंधेरे में रखा गया।

2015 में FIR दर्ज हुई थी, मामला अभी कोर्ट में लंबित है। PM से मुलाकात के बाद नगर निगम प्रशासन ने संज्ञान लिया है और 16 सितंबर को सुनवाई तय की गई है, जिसमें दोनों बिल्डर कंपनियों के प्रतिनिधियों को उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *