मनोज ठाकुर
GANGA NEWS 24 | HARIDWAR BREAKING
यूजीसी रोलबैक और आरक्षण आर्थिक आधार पर हो की मांग को लेकर हर की पौड़ी से जंतर-मंतर दिल्ली तक पैदल यात्रा
हरिद्वार की हर की पौड़ी से गंगाजल उठाकर जंतर-मंतर दिल्ली तक स्वर्ण समाज, त्यागी, भूमिहार, ब्राह्मण समाज के द्वारा सरकार को जगाने के लिए पैदल यात्रा शुरू की गई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्षत त्यागी, प्रदेश अध्यक्ष सूर्यांश त्यागी, हरिद्वार बॉबी त्यागी मुजफ्फरनगर, पंडित अधीर कौशिक जी, श्री अखंड परशुराम अखाड़े के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि जिस तरह माँ गंगा का जल पवित्र है, उसी तरह भारत सरकार के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी जी इस जल को स्वीकार करें और UGC जैसे काले कानून को वापस करने में सहयोग करें।

हरिद्वार के भीष्म पितामह कहे जाने वाले पदम प्रकाश जी के द्वारा त्यागी भूमिहार महासभा के पदाधिकारी का स्वागत कर यूजीसी जैसे काले कानून को वापस करने में पूर्ण समर्थन दिया
इस अवसर पर अश्वनी त्यागी जिला अध्यक्ष हरिद्वार, सोनू त्यागी, डॉ. विजेंदर त्यागी, जयकुमार जी, MD शर्मा जी, महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता त्यागी, जिला अध्यक्ष मनीषा त्यागी, सुनील त्यागी, शीतल शर्मा, पदम प्रकाश जी मौजूद रहे।

