हरिद्वार में यूट्यूबर की गुंडागर्दी! महिलाओं की फोटो वायरल करने का आरोप, आपत्ति जताने पर बीच बाजार लात-घूंसे बरसाए, 2 महिलाएं बेहोश

🔴 GANGA NEWS 24 | HARIDWAR | BIG BREAKING

हरिद्वार में यूट्यूबर की गुंडागर्दी! महिलाओं की फोटो वायरल करने का आरोप, आपत्ति जताने पर बीच बाजार लात-घूंसे बरसाए, 2 महिलाएं बेहोश

थाना पथरी क्षेत्र के पदार्थ गांव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

हरिद्वार। थाना पथरी क्षेत्र के पदार्थ उर्फ धनपुरा गांव से शर्मनाक वीडियो सामने आया है। आरोप है कि स्थानीय यूट्यूबर महबूब अली पर महिलाओं की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगा।

जब महिलाओं ने इस पर आपत्ति जताई तो यूट्यूबर ने साथियों के साथ मिलकर बीच बाजार में महिलाओं के साथ मारपीट की। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि भीड़ के बीच महिला पर लात-घूंसे बरसाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान दो महिलाएं बेहोश हो गईं।

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस से अपील: Ganga News 24 पुलिस प्रशासन से मांग करता है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि है।

नोट: ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, Ganga News 24 इसकी पुष्टि नहीं करता, पुलिस जांच जारी है।

रिपोर्ट – Ganga News 24 | Haridwar

Haridwar #Pathri #Padartha #ViralVideo #CrimeAgainstWomen #GangaNews24 #UttarakhandPolice #HaridwarPolice


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *