कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को धरातल पर परखने के लिए मुख्य सचिव उत्तराखंड श्री आनंद वर्द्धन ने आज हरिद्वार में निर्माण स्थलों का व्यापक निरीक्षण किया।


🔴 GANGA NEWS 24 | HARIDWAR | KUMBH MELA 2027

कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने किया स्थलीय निरीक्षण – गुणवत्ता और समयबद्धता के दिए निर्देश

हरिद्वार, 10 सितंबर 2026। कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को धरातल पर परखने के लिए मुख्य सचिव उत्तराखंड श्री आनंद वर्द्धन ने आज हरिद्वार में निर्माण स्थलों का व्यापक निरीक्षण किया।

मुख्य सचिव अधिकारियों के साथ अरबेनिया वाहन से रोड़ी-बेलवाला से रोशनाबाद, कनखल-दक्षद्वीप-बैरागी कैंप से लेकर CCR टावर तक एक-एक निर्माण स्थल पर पहुंचे और प्रगति, गुणवत्ता और समयसीमा का जायजा लिया।

निरीक्षण की मुख्य बातें –

  • प्रशासनिक मार्ग परियोजना (₹4325.14 लाख) व हरकी पैड़ी रिवाइटलाइजेशन (₹6677.21 लाख) का निरीक्षण
  • हाथीपुल से अलकनंदा घाटों के पुनर्निर्माण में रेलिंग-चेन व पैदल आवागमन को सुगम बनाने के निर्देश
  • ऋषिकुल में दिल्ली-नीतिपास मार्ग, दूधाधारी चौक से ज्वालापुर सड़कें (₹2164.49 लाख)
  • शिवमूर्ति, शंकर आश्रम, भगत सिंह चौक से विल्केश्वर तक फुटपाथ सुधार (₹683.60 लाख)
  • रोशनाबाद ड्रग वेयरहाउस (₹251.98 लाख) व बैरागी में 60 मीटर पुल (₹1246.09 लाख)
  • CCR-2 भवन को कुंभ से पहले दिन-रात काम कर तैयार करने के निर्देश

मुख्य सचिव ने कहा – सभी कार्य समय पर पूरे हों, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं। प्रभावित पार्किंग, डायवर्जन मार्ग, भीड़ प्रबंधन की पुख्ता योजना बनाई जाए। सभी कार्यदायी संस्थाओं में समन्वय बढ़ाकर मशीनरी व मैनपावर बढ़ाएं।

बाद में डाम कोठी में समीक्षा बैठक में थर्ड पार्टी क्वालिटी एजेंसियों TUV SUD, Quality Austria, Bureau Veritas से गुणवत्ता रिपोर्ट ली।

मौके पर आयुक्त गढ़वाल आनंद स्वरूप, मेलाधिकारी सोनिका, IG कुंभ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, DM मयूर दीक्षित, SSP नवनीत भुल्लर, SSP कुंभ आयुष अग्रवाल सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट – Kuldeep Sharma | Ganga News 24, Haridwar

KumbhMela2027 #Haridwar #GangaNews24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *