मनोज ठाकुर
🔵 GANGA NEWS 24 | HARIDWAR | 10 सितंबर 2026
ऋषिकुल विद्यापीठ में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं स्वच्छता जागरूकता – 88 विद्यार्थियों को किया जागरूक
हरिद्वार, 10 सितंबर 2026। निर्मल हरिद्वार परियोजना के अंतर्गत Development Alternatives (DA) एवं DA द्वारा समर्थित NGO आदर्श युवा समिति (AYUS) के संयुक्त तत्वावधान में ऋषिकुल विद्यापीठ संस्कृत महाविद्यालय, हरिद्वार में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं स्वच्छता को लेकर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में कक्षा 6वीं से 12वीं तक के 88 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों को स्रोत पर कचरा पृथक्करण, कचरे के उचित निस्तारण एवं स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया गया। हरे, नीले, लाल एवं काले रंग के कूड़ेदानों के उचित उपयोग के संबंध में जागरूक किया गया।

विद्यार्थियों को विद्यालय परिसर एवं आसपास के सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने तथा खुले में कचरा न फेंकने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें घरों में गीला-सूखा कचरा अलग रखने तथा नगर निगम के कचरा संग्रहण वाहन को पृथक कचरा सौंपने के लिए जागरूक किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छता केवल नगर निगम या सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। विद्यार्थियों को स्वच्छता दूत के रूप में परिवार एवं समुदाय तक संदेश पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य श्री बलदेव प्रसाद चमोली, शिक्षिका अरुणा रानी, भारती, चम्पा, गीता जोशी, उमा जोशी, भास्कर शर्मा एवं देवीदत्त उपस्थित रहे। Development Alternatives की ओर से कमल पोखरियाल एवं निरंजन सिंह तथा AYUS की ओर से पवन कुमार सैनी (प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर), अमित कुमार एवं अंजू ने सहयोग प्रदान किया।
उद्देश्य – विद्यार्थियों में स्वच्छता, जिम्मेदार नागरिक व्यवहार एवं वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन की आदतों को बढ़ावा देना।
रिपोर्ट – Ganga News 24 | Kuldeep Sharma, Haridwar

