🔵 GANGA NEWS 24 | HARIDWAR | 10 SEPTEMBER
कन्या गुरुकुल हरिद्वार व होप इंस्टीट्यूट ने मनाया विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस
हरिद्वार, 10 सितंबर। कन्या गुरुकुल हरिद्वार के मनोविज्ञान विभाग ने होप इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस कॉलेज ऑफ नर्सिंग में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
मनोविज्ञान विभाग की 30 छात्राओं, शिक्षिकाओं और नर्सिंग कॉलेज के छात्रों व स्टाफ ने भाग लिया। छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक, थीम नृत्य, कविता और गायन के माध्यम से संदेश दिया कि खुशहाल चेहरे के पीछे भी तनाव, डिप्रेशन, अकेलापन और निराशा के कारण आत्महत्या के विचार आ सकते हैं। लक्षणों की समय पर पहचान से जीवन बचाया जा सकता है।
डॉ. सुनीता रानी ने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने, खुलकर बात करने और अपनों का साथ देने का प्रण दिलाया व सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। डॉ. ऋचा सक्सेना ने व्यवहार में बदलाव, उदासी, दूरी बनाने जैसे संकेतों को गंभीरता से लेने और पेशेवर मदद दिलाने पर जोर दिया। होप इंस्टीट्यूट के इंचार्ज डॉ. शशांक ने कहा कि परेशानी को छोटा समझने के बजाय सहारा देना जरूरी है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. पारुल मलिक, दीपा साहू व हरिराम जी का सहयोग रहा।
रिपोर्ट – Ganga News 24 | Kuldeep Sharma, Haridwar

