राहुल गांधी ने योगी के मंत्री को मोबाइल पर दिखाई टूटी सड़कों की तस्वीरें, अफसरों से पूछा – सरकार पैसे दे रही तो काम क्यों नहीं हो रहा?


🇮🇳 GANGA NEWS 24 – रायबरेली

राहुल गांधी ने योगी के मंत्री को मोबाइल पर दिखाई टूटी सड़कों की तस्वीरें, अफसरों से पूछा – सरकार पैसे दे रही तो काम क्यों नहीं हो रहा?

रायबरेली, 10 सितंबर 2026। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को रायबरेली में डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट कोऑर्डिनेटिंग कमेटी (दिशा) की बैठक के दौरान सड़कों की बदहाली का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया।

बैठक के दौरान राहुल गांधी ने कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय को अपने मोबाइल पर टूटी-फूटी सड़कों और गड्ढों की तस्वीरें दिखाईं और PWD अधिकारियों व डीएम से सवाल किया कि जब सरकार फंड दे रही है तो सड़कें ऐसी क्यों हैं? काम क्यों नहीं हो रहा?

राहुल ने कहा – “आप लोग क्या कर रहे हैं? सरकार पैसे दे रही तो काम क्यों नहीं हो रहा?”

इस बैठक में ऊंचाहार से BJP विधायक मनोज पांडेय, एमएलसी और राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह भी मौजूद थे। कलेक्ट्रेट सभागार में करीब ढाई घंटे तक चली इस बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा की गई।

बैठक से पहले सुबह राहुल गांधी ने जनता दरबार लगाया, जहां महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें राखी बांधी। इस दौरान सपा नेताओं ने भी उनसे मुलाकात की।

कार्यक्रमों के बाद राहुल गांधी लखनऊ के लिए रवाना हो गए, जहां से वे दिल्ली जाएंगे। 2024 में रायबरेली से सांसद बनने के बाद यह उनका 8वां रायबरेली दौरा था। इससे पहले वे 19-20 मई को दो दिवसीय दौरे पर आए थे।

राहुल गांधी मंगलवार दोपहर दिल्ली से एयर इंडिया की फ्लाइट से लखनऊ पहुंचे थे। पहली बार में विमान लैंड नहीं कर पाया था, 25 मिनट हवा में चक्कर लगाने के बाद दूसरे प्रयास में लैंडिंग हुई थी।

Ganga News 24 – Kuldeep Sharma | Raebareli UP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *