पेंटागन मॉल के सिनेमा हॉल में चल रही फिल्म हनुमान अंश की ऑनलाइन बुकिंग अचानक बंद होने से दर्शकों में खासा आक्रोश है।

GANGA NEWS 24 | सिडकुल – हरिद्वार

हनुमान अंश की ऑनलाइन बुकिंग बंद होने से दर्शक नाराज

संवाद न्यूज एजेंसी / संपादक कुलदीप शर्मा की रिपोर्ट

सिडकुल। पेंटागन मॉल के सिनेमा हॉल में चल रही फिल्म हनुमान अंश की ऑनलाइन बुकिंग अचानक बंद होने से दर्शकों में खासा आक्रोश है।

सोमवार के बाद से फिल्म के शो की बुकिंग उपलब्ध न होने के कारण दूर-दराज से आने वाले लोग निराश हो गए हैं। इस मामले पर स्थानीय समाजसेवी गौरव आहलूवालिया ने पेंटागन मॉल स्थित सिनेमा हॉल के मैनेजर से ऑनलाइन बुकिंग न दिखने की वजह पूछी और दर्शकों की नाराजगी भी जाहिर की। दर्शकों का कहना था कि जल्द से जल्द ऑनलाइन बुकिंग शुरू की जाए।

सिनेमा हॉल मैनेजर ने स्पष्ट किया कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में फिल्म हनुमान अंश को राज्य में कर मुक्त करने की घोषणा की है। कर मुक्त व्यवस्था से जुड़ी औपचारिक प्रक्रियाओं व दरों के समायोजन को लेकर फिलहाल बातचीत जारी है।

मैनेजर के अनुसार – यदि इस दौरान दर्शक एडवांस बुकिंग कर लेते हैं और दरों में बदलाव होता है, तो सिनेमा हॉल प्रबंधन को दर्शकों के पैसे वापस करने पड़ेंगे। इसी तकनीकी और वित्तीय जटिलता से बचने के लिए फिलहाल ऑनलाइन बुकिंग को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।

प्रबंधक अनिल कुमार का कहना है कि प्रक्रिया पूरी होते ही बुकिंग दोबारा खोल दी जाएगी, हालांकि दर्शकों की मांग है कि इस संबंध में सिनेमा हॉल को पहले से स्पष्ट सूचना देनी चाहिए थी ताकि उन्हें परेशानी न उठानी पड़े।

स्थान: पेंटागन मॉल, सिडकुल, हरिद्वार | GANGA NEWS 24

#HanumanAnsh #PentagonMall #Sidcul #TaxFree #GangaNews24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *