हल्की बारिश भी नहीं रोक पाई रक्तदाताओं के कदम, 116 लोगों ने किया रक्तदान

GANGA NEWS 24 | हरिद्वार – रानीपुर मोड़
संपादक कुलदीप शर्मा की रिपोर्ट

हल्की बारिश भी नहीं रोक पाई रक्तदाताओं के कदम, 116 लोगों ने किया रक्तदान

175 लोगों ने दर्ज कराई सहभागिता, जॉली ग्रांट की टीम के ब्लड कलेक्शन बैग हुए खत्म, संजीवनी ब्लड बैंक से बुलानी पड़ी दूसरी टीम; बढ़ते उत्साह के चलते शाम 4 बजे तक चला शिविर

हरिद्वार। शिक्षक दिवस के अवसर पर वसुधैव कुटुम्बकम् फाउंडेशन (रजि.) एवं ब्लड वालंटियर्स हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को होटल मधुबन, रानीपुर मोड़ में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शहर में हल्की बारिश के बावजूद रक्तदाताओं के आने का सिलसिला लगातार जारी रहा। शिविर में कुल 175 लोगों ने सहभागिता दर्ज कराई, जिनमें से 116 लोगों ने सफलतापूर्वक रक्तदान किया।

रक्तदाताओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए शिविर का समय बढ़ाना पड़ा। शिविर दोपहर 3 बजे तक निर्धारित था, लेकिन भीड़ के कारण शाम 4 बजे तक चलाया गया। निर्धारित समय के बाद भी करीब 50 से अधिक लोगों को रक्त बैग खत्म होने के कारण निराश होकर लौटना पड़ा।

जॉली ग्रांट की टीम के ब्लड कलेक्शन बैग खत्म हो जाने के बाद आयोजकों को संजीवनी ब्लड बैंक से दूसरी टीम बुलानी पड़ी।

मुख्य अतिथि बोले – रक्तदान महादान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, अंजू सचदेवा एवं करण मल्होत्रा उपस्थित रहे। अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है।

अध्यक्ष रेनू अरोड़ा ने जताया आभार

वसुधैव कुटुम्बकम् फाउंडेशन की अध्यक्ष रेनू अरोड़ा ने कहा कि खराब मौसम के बावजूद 175 लोगों का पहुंचना और 116 यूनिट रक्त संग्रह होना बेहद गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि शिविर का उद्देश्य सिर्फ रक्त एकत्र करना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता बढ़ाना है।

इनका रहा विशेष योगदान

निधि अग्रवाल, प्रीति आहूजा, विनीता सिकोरिया, सोनिया अरोड़ा, निधि चावला, संगीता आहूजा, पूजा अरोड़ा, रुचि तनेजा, पूजा मेहता, सोनिया भाटिया, रुचि अरोड़ा, श्रद्धा बेदी, रगोरीका मेहता।

ब्लड वालंटियर्स टीम – अनिल अरोड़ा, अंकित नेगी, तुषार गाबा, विक्रम गुलाटी, नवदीप अरोड़ा, आशीष धीमान, सुमित बंसल, शेखर सतीजा।

स्थान: होटल मधुबन, रानीपुर मोड़, हरिद्वार
रिपोर्ट: GANGA NEWS 24 ब्यूरो

#RaktadanShivir #HaridwarNews #BloodDonation #GangaNews24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *