अमेरिका में भारत को लेकर नकारात्मक सोच बढ़ी, पहली बार नापसंद करने वाले ज्यादा – प्यू सर्वे


अमेरिका में भारत को लेकर नकारात्मक सोच बढ़ी, पहली बार नापसंद करने वाले ज्यादा – प्यू सर्वे

वाशिंगटन। अमेरिकियों के बीच भारत को लेकर नकारात्मक रवैया बढ़ रहा है। प्यू रिसर्च सेंटर के स्प्रिंग 2026 ग्लोबल एटीट्यूड सर्वे में दावा किया गया है कि 18 साल में पहली बार अमेरिका में भारत को पसंद करने वालों से ज्यादा नापसंद करने वाले हो गए हैं।

प्यू ने 9 फरवरी से 13 मई 2026 के बीच 36 देशों के 42,092 लोगों पर ये सर्वे किया था। इसमें अमेरिका में 50% लोगों ने भारत को लेकर Unfavorable (नकारात्मक) राय रखी, जबकि सिर्फ 45% ने Favorable (सकारात्मक) राय रखी।

प्यू ने 2008 में इस तरह के सर्वे शुरू किए थे। तब से ये सबसे कम रेटिंग्स में से एक है। 2023 में अमेरिका में 51% लोग भारत को पसंद करते थे, जो 2025 में 49% और अब 2026 में घटकर 45% रह गया है।

पार्टी और उम्र के हिसाब से फर्क:

  • डेमोक्रेट्स में 50% भारत को पसंद करते हैं, जबकि रिपब्लिकन में सिर्फ 42%
  • लिबरल अमेरिकियों में 54% पॉजिटिव, कंजर्वेटिव में 40%
  • 65 साल से ज्यादा उम्र के 50% लोग पॉजिटिव, जबकि 18-29 साल के युवाओं में सिर्फ 42%

36 देशों में भारत की इमेज:
प्यू के मुताबिक 36 देशों का मीडियन 45% Favorable और 41% Unfavorable है। 20 देशों में पॉजिटिव ज्यादा, 16 में निगेटिव ज्यादा।
सबसे ज्यादा पसंद – श्रीलंका में 79%, केन्या और UK में 71%
सबसे ज्यादा नापसंद – पाकिस्तान में 91% निगेटिव, सिर्फ 7% पॉजिटिव। तुर्की में भी सिर्फ 15% पॉजिटिव।

यूरोप में भारत की इमेज सुधरी है – UK में 65% से बढ़कर 71% और जर्मनी में 47% से बढ़कर 63% हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *