धर्मनगरी हरिद्वार में बालाजी (राजस्थान) के महंत नरेश पुरी महाराज का पांचवां पाटोत्सव एवं एक लाख पार्थिव शिवलिंग पूजन समारोह पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।


हरिद्वार: बालाजी के महंत नरेश पुरी महाराज का पांचवां पाटोत्सव संपन्न, एक लाख पार्थिव शिवलिंग पूजन बना आकर्षण

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में बालाजी (राजस्थान) के महंत नरेश पुरी महाराज का पांचवां पाटोत्सव एवं एक लाख पार्थिव शिवलिंग पूजन समारोह पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में संत-महात्माओं, महामंडलेश्वरों और श्रद्धालुओं ने पहुंचकर महंत नरेश पुरी महाराज को पाटोत्सव की शुभकामनाएं दीं और मंगल आशीर्वाद प्रदान किया।

श्रावण मास में एक लाख पार्थिव शिवलिंग का पूजन
महंत नरेश पुरी महाराज द्वारा प्रतिवर्ष श्रावण मास में भगवान शिव की विशेष आराधना की जाती है। इसी परंपरा के तहत इस वर्ष भी श्रावण मास में एक लाख पार्थिव शिवलिंगों का विधि-विधान से पूजन कराया गया। सैकड़ों वेद विद्वानों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ कर्म संपन्न हुआ और पूरे माह रुद्राभिषेक का क्रम जारी रहा।

संत समाज ने की सराहना
समारोह में पहुंचे अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने बधाई देते हुए कहा कि संतों का जीवन धर्म और मानव कल्याण के लिए समर्पित होता है। श्रावण में ऐसा आयोजन सनातन परंपराओं के संरक्षण और धार्मिक चेतना को मजबूत करता है।

महंत नरेश पुरी महाराज ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिव आराधना का उद्देश्य समाज में धर्म और अध्यात्म का संदेश फैलाना है।

इस भव्य समारोह में महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरि सहित कई प्रमुख संत-महात्मा, धर्माचार्य और भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *