NCLT ने दी मंजूरी: सुभाष चंद्रा का 22,000 करोड़ का कर्ज सिर्फ 6.5 करोड़ में सेटल, बैंकों को 99.97% हेयरकट
नई दिल्ली। जी न्यूज के संस्थापक और एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा को NCLT से बड़ी राहत मिली है। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) ने उनकी व्यक्तिगत दिवालिया प्रक्रिया में 22,006.57 करोड़ रुपये के कर्ज का निपटारा सिर्फ 6.5 करोड़ रुपये में करने के रिपेमेंट प्लान को मंजूरी दे दी है। 68ea
इसका मतलब है कि कर्जदाताओं को अपने दावे का सिर्फ 0.03% ही मिलेगा और बाकी 99.97% पर हेयरकट झेलना पड़ेगा।
बैंकों के विरोध के बाद भी मिली मंजूरी
NCLT की दो-सदस्यीय पीठ में पहले इस पर अलग-अलग राय (Split Verdict) थी, जिसके बाद अध्यक्ष ने तीसरे सदस्य के तौर पर न्यायिक सदस्य नीलेश शर्मा को नियुक्त किया। शर्मा ने मंगलवार को IBC की धारा 114 के तहत इस प्लान को मंजूरी दी। अब मामला औपचारिक आदेश के लिए मूल बेंच के पास जाएगा। 68ea
इस योजना में 6.25 करोड़ रुपये कर्जदाताओं में बंटेगा और 25 लाख रुपये IRP की प्रक्रिया लागत के लिए होगा।
इस प्लान को लेनदारों ने पहले ही 80.81% वोट से पास कर दिया था, जो IBC के लिए जरूरी 75% से ज्यादा है। LIC हाउसिंग फाइनेंस (जिसका दावा 1322 करोड़ था, उसे सिर्फ 38 लाख मिलेगा) के नेतृत्व में HDFC, Axis, केनरा और यूनियन बैंक ने इसका विरोध किया था, लेकिन NCLT ने उनकी आपत्ति खारिज कर दी। 76b6
विजय माल्या ने कसा तंज
खबर आते ही भगोड़े कारोबारी विजय माल्या ने X पर पोस्ट कर तंज कसा – “अगर यह सच है तो मेरे दोस्त सुभाष को बधाई। बैंकों और सरकार ने खुद माना है कि मेरे 6203 करोड़ के कर्ज के बदले मुझसे 14,100 करोड़ वसूले हैं, जबकि कई अन्य कर्जदारों ने नाममात्र रकम देकर निपटारा कर लिया।”

