आरक्षण का लाभ लेकर सशक्त हुए लोगों को व्यवस्था से बाहर किया जाना चाहिए – ओम प्रकाश राजभर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने आरक्षण व्यवस्था को लेकर बड़ा बयान दिया है।
उन्होंने कहा कि बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने आरक्षण इसलिए शुरू किया था ताकि दबे-कुचले लोगों को ऊपर उठाया जा सके और उन्हें विकास की मुख्यधारा में लाया जा सके। लेकिन आज DM, SP, DIG, IG, DGP, गवर्नर, मंत्री और यहां तक कि राष्ट्रपति के बच्चे भी इस आरक्षण के फायदों का लाभ उठा रहे हैं।
राजभर ने कहा कि जो परिवार प्रशासनिक और राजनीतिक पदों जैसे DM, SP, मंत्री या राष्ट्रपति तक पहुंच कर सशक्त हो चुके हैं, उन्हें इस व्यवस्था से स्वेच्छा या नियमतः बाहर कर दिया जाना चाहिए, ताकि जरूरतमंदों को न्याय मिल सके। जो लोग आरक्षण का इस्तेमाल करके विकास की मुख्यधारा में आ चुके हैं, उन्हें अब इससे बाहर किया जाना चाहिए।
उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में आरक्षण पर नई बहस हो रही है

