समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सहारनपुर में प्रस्तावित रैली को स्थगित कर दिया गया है।


सहारनपुर में सपा की रैली टली, मौसम बना कारण; आंतरिक विवाद की भी चर्चा

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सहारनपुर में प्रस्तावित रैली को स्थगित कर दिया गया है।

कार्यक्रम के संयोजक एवं सपा के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी रूद्रसेन ने बताया कि बारिश की संभावना और मौसम की अनिश्चितता के कारण रैली फिलहाल टाल दी गई है। उन्होंने कहा कि अक्टूबर के अंतिम सप्ताह या नवंबर के पहले सप्ताह में रैली का पुनः आयोजन किया जाएगा।

हालांकि, रैली स्थगित होने के बाद पार्टी के अंदर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। सूत्रों के अनुसार आयोजन की तैयारियों के दौरान कुछ नेताओं को नजरअंदाज करने और प्रक्रिया से बाहर रखने की शिकायतें सामने आई थीं। बताया जा रहा है कि साहिल खान सहित कई नेताओं ने इसको लेकर अपनी नाराजगी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष दर्ज कराई थी। इसी वजह से कुछ लोग रैली स्थगित होने को आंतरिक मतभेद और आपसी खींचतान से जोड़कर भी देख रहे हैं।

फिलहाल पार्टी की आधिकारिक टिप्पणी में रैली टालने का मुख्य कारण मौसम ही बताया गया है। नेतृत्व ने नई तारीख की घोषणा जल्द करने का संकेत दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *