मानवता की सेवा का प्रेरणादायी संकल्प
आज दिनांक 20 अगस्त 2026 को 86 वर्षीय आदरणीय श्री नवल किशोर गुप्ता जी ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सुधा गुप्ता जी, सुपुत्री डॉ. वंदना गुप्ता जी तथा यूके से आई हुई अपनी दूसरी सुपुत्री की आत्मीय उपस्थिति में अत्यंत गर्व, प्रसन्नता एवं भावपूर्ण मन से दधीचि देहदान समिति के दो सदस्यों को अपने निवास पर आमंत्रित कर नेत्रदान एवं देहदान का संकल्प लिया और मानवता की सेवा की दिशा में एक अनुकरणीय कदम बढ़ाया।
श्री नवल किशोर गुप्ता जी लखनऊ पी.डब्ल्यू.डी. विभाग से सेवानिवृत्त हैं और वर्तमान में अपनी धर्मपत्नी के साथ हरिद्वार में रह रहे हैं। आपकी तीन सुपुत्रियाँ हैं।
श्री गुप्ता जी का सरल, सहज, सेवाभावी एवं समर्पित व्यक्तित्व हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। जीवन के इस पड़ाव पर नेत्रदान एवं देहदान का संकल्प वास्तव में आने वाली पीढ़ियों के लिए मानवता, सेवा और संवेदनशीलता का अमूल्य संदेश है।
दधीचि देहदान समिति, हरिद्वार आपके इस पवित्र संकल्प को सादर नमन करती है और परमपिता परमात्मा से प्रार्थना करती है कि आप सदैव स्वस्थ, प्रसन्न एवं शतायु रहें तथा मानव सेवा के प्रति आपका उत्साह इसी प्रकार बना रहे।
नमन एवं हार्दिक आभार।🙏
दधीचि देहदान समिति (रजि.) हरिद्वार
9410326582 9411111675 9410395622 9927205993

