सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के कुलपति बने प्रोफेसर बिहारी लाल शर्मा

गंगा न्यूज़ 24 की ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं बधाई

एक नई जिम्मेदारी, एक नया संकल्प

आज का यह अवसर मेरे लिए आत्मीय सन्तोष, भावपूर्ण कृतज्ञता और नए उत्तरदायित्व की अनुभूति से परिपूर्ण है।

माननीय कुलाधिपति एवं उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 की धारा 12(1) के अंतर्गत मु सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के कुलपति के रूप में पुनः तीन वर्ष के कार्यकाल हेतु नियुक्त किए जाने पर मैं उनके प्रति हृदय की गहराइयों से अपनी श्रद्धापूर्ण कृतज्ञता एवं आभार व्यक्त करता हूँ। यह विश्वास मेरे लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि एक अत्यन्त महत्वपूर्ण दायित्व और संकल्प है।

इस अवसर पर माननीया कुलाधिपति जी के विशेष कार्याधिकारी, अपर मुख्य सचिव स्तर, श्रीमान सुधीर महादेव बोबड़े जी, ओएसडी डॉ. पंकज एल.जानी जी, ओएसडी श्रीमान अशोक देसाई जी तथा राजभवन के समस्त सम्माननीय अधिकारियों एवं महानुभावों के प्रति भी मैं हृदयपूर्वक आभार एवं कृतज्ञता ज्ञापित करता हूँ। उनके सतत मार्गदर्शन, सहयोग और शुभेच्छाओं के लिए मैं स्वयं को अत्यन्त अभिभूत एवं कृतज्ञ अनुभव करता हूँ।

यह पुनर्नियुक्ति मेरे लिए व्यक्तिगत उपलब्धि से कहीं अधिक सम्पूर्ण विश्वविद्यालय परिवार के विश्वास, सहयोग और सामूहिक साधना का सम्मान है। आने वाले कार्यकाल में काशी की इस गौरवशाली ज्ञान-परम्परा, संस्कृत की सनातन वैदिक एवं शास्त्रीय विरासत तथा विश्वविद्यालय की अकादमिक गरिमा को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए पूर्ण निष्ठा, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना मेरा संकल्प है।

मैं सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय परिवार, काशीवासियों, विश्वविद्यालय के समस्त शुभचिन्तकों, प्रबुद्धजनों, पूर्व एवं वर्तमान सहयोगियों तथा देश-विदेश में स्थित सभी आत्मीय जनों के प्रति भी हृदय से कृतज्ञता व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने अपने स्नेह, विश्वास, शुभकामनाओं और सतत सहयोग से मुझे सदैव प्रेरित एवं सम्बल प्रदान किया है।

आप सभी का विश्वास मेरे लिए शक्ति भी है और उत्तरदायित्व भी।

नवीन दायित्व, नवीन ऊर्जा और नवीन संकल्प के साथ—
सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय की गौरवशाली परम्परा को संरक्षित, संवर्धित एवं समृद्ध करते हुए उसे राष्ट्रीय एवं वैश्विक पटल पर नई प्रतिष्ठा प्रदान करने की सतत साधना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *