आम आदमी पार्टी को पंजाब में सत्ता के शिखर तक पहुंचे वाले रणनीतिकार और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक अब बीजेपी के लिए नई जिम्मेदारी संभालेंगे।
आप को छोड़कर बीजेपी में शामिल होने के बाद पार्टी ने उन्हें दिल्ली के लिए अपने राजनीतिक मिशन में महत्वपूर्ण भूमिका दी है।
टीम नितिन नवीन में उन्हें राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संदीप पाठक को आम आदमी पार्टी के सबसे अहम रणनीतिकारों में गिना जाता था। 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में पार्टी की शानदार जीत के पीछे उनकी जमीनी रणनीति और डेटा आधारित चुनावी प्रबंधन को महत्वपूर्ण माना गया था। आम आदमी पार्टी ने 2022 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में 117 में से 92 सीटों पर जीत दर्ज कर सरकार बनाई थी। इसके बाद संदीप पाठक पार्टी के संगठन और चुनावी रणनीति में लगातार सक्रिय रहे।

