कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस को निशाने पर लिया है।

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस को निशाने पर लिया है।

शुक्रवार को दिल्ली से लौटकर महाराष्ट्र पहुंचने पर अभिजीत दिपके ने वीडियो साझा करके हमला बोला। दिपके ने लिखा है कि मैं अभी अपने होमटाउन पहुंचा हूं और जहां भी देख रहा हूं, वहां देवेंद्र फडणवीस के बैनर लगे हैं। तिरंगा रैली का स्वागत है, लेकिन क्या सच में हर जगह इतने बड़े-बड़े बैनर लगाने की ज़रूरत है?

दिपके ने सवाल उठाया है कि इस पैसे का इस्तेमाल ग्रामीण इलाकों में स्कूलों को बेहतर बनाने में किया जा सकता था। एक तरफ महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाकों में छात्र स्कूल पहुंचने के लिए अच्छी सड़कों की गुहार लगा रहे हैं, तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री ने छत्रपति संभाजीनगर को अपने ही बैनरों से पाट दिया है। गौरतलब को कुछ दिन पहले महाराष्ट्र के रायगढ़ में स्कूल जानें वाली बेटियों ने खराब सड़क का मुद्दा उठाया था। इसके बाद नासिक से भी ऐसा ही वीडियो सामने आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *