15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बहादराबाद टोल प्लाजा पर ध्वजारोहण एवं सम्मान समारोह। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर दिनांक 15 अगस्त 2026 को बहादराबाद टोल प्लाजा, एडमिन ब्लॉक परिसर में ध्वजारोहण एवं सम्मान समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बहादराबाद टोल प्लाजा पर ध्वजारोहण एवं सम्मान समारोह। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर दिनांक 15 अगस्त 2026 को बहादराबाद टोल प्लाजा, एडमिन ब्लॉक परिसर में ध्वजारोहण एवं सम्मान समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। तत्पश्चात मुख्य अतिथि प्रोजेक्ट मैनेजर संतोष कुमार , प्लाजा मैनेजर आजाद शर्मा एवंSKM Contractor के मैनेजर राज चौधरी * के कर-कमलों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण के समय समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं कर्मियों ने राष्ट्रगान गाते हुए ध्वज को सलामी दी।

पूरे परिसर को तिरंगे गुब्बारों, झालरों एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगोली से सजाया गया था। जमीन पर बनी “80 वा स्वतंत्रता दिवस” की रंगोली कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही।

इस अवसर पर * टोल प्रबंधन* द्वारा वर्ष भर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले टोल कर्मचारियों को “Employee of the Year” सम्मान से भी अलंकृत किया गया। अधिकारियों ने अपने संबोधन में देश की एकता, अखंडता एवं कर्मचारियों के समर्पण की सराहना की और सभी को राष्ट्र निर्माण में आगे बढ़कर योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम देशभक्ति के नारों, मिठाई वितरण एवं जलपान के साथ संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *