स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आज भैरव सेना संगठन द्वारा जटवाड़ा पुल से ऋषिकुल चौक तक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

🇮🇳


मनोज ठाकुर

भव्य तिरंगा यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न
देशभक्ति, एकता और सद्भाव का दिया संदेश


स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आज भैरव सेना संगठन द्वारा जटवाड़ा पुल से ऋषिकुल चौक तक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों के साथ देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
जेपी बड़ौनी जी, सुनील प्रजापति जी, मनोज ठाकुर जी, उदित भारद्वाज जी, काकू जी, मानव जी, सुमित, आशीष राणा, राहुल पाल, रोहित, मोनू, गौरव, शिवाली मिश्रा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं सामाजिक साथी।

भैरव सेना संगठन की ओर से तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी सामाजिक, धार्मिक एवं युवा संगठनों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्र की सम्मानित जनता का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।

आप सभी के सहयोग से आज का यह राष्ट्रभक्ति का कार्यक्रम सफल एवं यादगार बना

जय हिंद! 🇮🇳 वंदे मातरम्! 🇮🇳 भारत माता की जय!



🇮🇳 जटवाड़ा पुल से ऋषिकुल चौक तक गूंजे जयकारे 🇮🇳
भैरव सेना संगठन द्वारा आयोजित भव्य #तिरंगा_यात्रा में सैकड़ों देशभक्तों ने लिया भाग लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *