यूपी के बागपत में दो दोस्तों की महंत ने हत्या कर दी। मर्डर के बाद दोनों के शव मंदिर परिसर में ही दफना दिए। 19 दिन बाद इसका खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने गुरुवार तड़के 3 बजे दोनों के शव बरामद किए। पुलिस पहुंचने से पहले ही मंदिर का महंत भाग गया था। शिष्यों ने गुनाह कबूला और श*व बरामद करवाए।
दोनों दोस्तों अंकित (25) और इसरार (32) के शव सड़ चुके थे। अंकित दिव्यांग था। कपड़े और घड़ी से दोनों की पहचान हुई। पुलिस ने महंत के दोनों शिष्यों को हिरासत में ले लिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि अंकित की बहन का महंत से अफेयर था। अंकित दोस्त इसरार को लेकर 25 जुलाई को उसे समझाने गया था।
वहां विवाद बढ़ा तो महंत ने दोनों की हत्या कर दी। इसके बाद अपने शिष्यों के साथ शव मंदिर के पीछे दफना दिया। उस पर टाइल्स (सीमेंटेड ईंट) लगवा दी। मामला जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर चांदीनगर थाना क्षेत्र के सिगोली तगा गांव का है।

