लखनऊ की रहने वाली 2014 बैच की भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी निधि तिवारी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पर्सनल सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है।

लखनऊ की रहने वाली 2014 बैच की भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी निधि तिवारी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पर्सनल सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है।

निधि ने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से बायोकेमिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और गोल्ड मेडल जीता। इसके बाद उनका चयन ‘भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर’ (BARC) में साइंटिस्ट के पद पर हुआ।

देश सेवा के लक्ष्य के साथ उन्होंने 2008 में साइंटिस्ट की नौकरी छोड़ दी और यूपीएससी (UPSC) की तैयारी में जुट गईं। 2013 की यूपीएससी परीक्षा में उन्होंने ऑल इंडिया 96वीं रैंक हासिल की और आईएफएस अधिकारी बनीं।

शुरुआत में उन्होंने विदेश मंत्रालय (MEA) में अहम जिम्मेदारियां निभाईं। नवंबर 2022 में वह प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में अंडर सेक्रेटरी के तौर पर शामिल हुईं और जनवरी 2023 में डिप्टी सेक्रेटरी प्रमोट हुईं। PMO में उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल के साथ अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के संवेदनशील मामलों पर काम किया है। इसी कार्य अनुभव के आधार पर उन्हें अब पीएम मोदी के सेक्रेटरी की जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *