यूपी के बागपत का एक वीडियो सामने आया है। इसमें एसपी सूरज राय अपने अधीनस्थों के साथ तेज बारिश में भीगते हुए कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद दिखे।
पुरा महादेव मंदिर में डीएसपी सुकन्या शर्मा भी मौजूद रहीं। उन्होंने भी कांवड़ यात्रा में अपना योगदान देने के लिए तेज बारिश की परवाह नहीं की।
बागपत पुलिस ने अपने ऑफिशल X हैंडल पर भी ये वीडियो शेयर किया है।
सुकन्या शर्मा दो महीने पहले ही आगरा से ट्रांसफर होकर बागपत आई हैं। वह वहां सैंया सर्किल में एसीपी थीं। वह 2017 बैच की पीपीएस अफसर हैं। ट्रेनिंग के बाद सुकन्या ने यूपी में महिला एसओजी टीम बनाई जिसके तहत उन्होंने 91 बीट महिला कांस्टेबलों को एसओजी कमांडो की ट्रेनिंग दी।

