बिहार के खगड़िया में फर्जी IAS अफसर मनीष गुप्ता की 100 करोड़ की संपत्ति का पता चला है। अब पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि मनीष ने कैसे ये संपत्ति जुटाई।
उसे रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। 41 साल के मनीष ने शादी नहीं की है। उसने करीब 7 हजार स्क्वेयर फीट जमीन पर मुकेश अंबानी जैसा घर बनवाया था, ताकि वह सब पर नजर रख सके।
8 अगस्त को उसके घर पर हुई रेड में 20 क्रेडिट कार्ड और 8 बैंक खातों का डिटेल मिला। 5 आईफोन और आईपैड भी बरामद किए गए हैं। पुलिस अब उसका नेटवर्क खंगालने में जुटी है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि मनीष कनाडा और अमेरिका से ट्रांजैक्शन करता था।
मनीष ने 12वीं तक खगड़िया में ही पढ़ाई की। 10वीं में उसने जिले में टॉप किया। बाद में वह UPSC की तैयारी करने दिल्ली चला गया। दिल्ली से लौटने के बाद वह अपने बचपन के दोस्तों से भी कट गया।

