माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/माननीय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल श्री नितिन शर्मा के निर्देशन में सिविल जज (सी०डी०)/सचिव दिलसा टिहरी गढ़वाल ने कारागार का निरीक्षण किया गया।


टिहरी:-न्यायाधीश महोदय ने किया जेल का निरीक्षण।

नई टिहरी/05अगस्त, माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/माननीय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल श्री नितिन शर्मा के निर्देशन में सिविल जज (सी०डी०)/सचिव दिलसा टिहरी गढ़वाल ने कारागार का निरीक्षण किया गया।


उन्होंने कैदियों के लिए संबंधियों के द्वारा लाए गए फलों के बावत भी परीक्षण की जेलर साहब जानकारी ली।

विभिन्न अपराधों में जेल में बंद कैदियों से पूछताछ की तथा उनकी दफ्तियों पर अंकित धाराओं, अपराध अपराध की प्रकृति, अधिवक्ता आदि के बारे में भी बारीकी से जाना। जेल के भीतर स्वच्छता और और मानवीय आवश्यकताओं का भी अवलोकन किया। महिला कैदियों की बैरिक जाकर स्वास्थ्य परीक्षण आदि की जानकारी ली। तमाम व्यवस्थाओं का अवलोकन कर जेलर साहब से विमर्श किया।

जेल में स्थापित विधिक सेवा क्लीनिक में बैठकर संबंधित अधिकार मित्र को वांछित निर्देश दिए और अभिलेखों का निरीक्षण किया। न्यायाधीश महोदय ने कैदियों के द्वारा बनाई गई हस्तशिल्प तथा निर्मित सामग्री का भी अवलोकन किया। कैदियों के द्वारा बनाई गई सुंदर चित्रकारी, तस्वीरों, लाल पेंटिंग को भी भी गहनता से देखा।

निरीक्षण के दौरान जेलर साहब, रिटेनर अधिवक्ता राजपाल सिंह मियां,पराविधिक स्वयंसेवी, विधिक सेवा कार्यालय सहायक शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *