उत्तराखंड जल्द ही अंतरराष्ट्रीय फिल्म और रियलिटी शो शूटिंग का नया केंद्र बन सकता है। रूस के एक बड़े रियलिटी शो की शूटिंग राज्य में कराने की तैयारी चल रही है।

उत्तराखंड जल्द ही अंतरराष्ट्रीय फिल्म और रियलिटी शो शूटिंग का नया केंद्र बन सकता है। रूस के एक बड़े रियलिटी शो की शूटिंग राज्य में कराने की तैयारी चल रही है।

इस संबंध में अभिनेत्री एवं फिल्म निर्माता अरुषि निशंक ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर उत्तराखंड में इस अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट के आयोजन पर चर्चा की।

बताया जा रहा है कि यह शो रूस के सबसे लोकप्रिय रियलिटी कार्यक्रमों में शामिल है और इसकी शूटिंग उत्तराखंड के प्राकृतिक, धार्मिक और साहसिक पर्यटन स्थलों पर करने का प्रस्ताव है। यदि यह योजना साकार होती है तो राज्य की खूबसूरती करोड़ों अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक पहुंचेगी, जिससे पर्यटन, फिल्म उद्योग और स्थानीय रोजगार को बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

उत्तराखंड पहले भी कई फिल्मों, वेब सीरीज़ और म्यूजिक वीडियो की पसंदीदा शूटिंग लोकेशन रहा है। अब अंतरराष्ट्रीय स्तर के रियलिटी शो की संभावित शूटिंग से राज्य की पहचान वैश्विक फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में और मजबूत हो सकती है। हालांकि, फिलहाल शो के नाम, शूटिंग की तारीख और आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *