भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन के राष्ट्रीय कार्यालय, ट्रांसपोर्ट नगर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।


राष्ट्रीय कार्यालय ट्रांसपोर्ट नगर देहरादून पहुंचे
संगठन को मजबूत बनाने को लेकर राष्ट्रीय कार्यालय में हुई महत्वपूर्ण बैठक

भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन के राष्ट्रीय कार्यालय, ट्रांसपोर्ट नगर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में संगठन के सभी सम्मानित पदाधिकारियों ने अपना कीमती समय निकालकर सहभागिता की। जिसको जो पद है या मिला है उन्हें उसकी गरिमा को रखते हुए सब कार्य में सफल हो यही आशा करते है 
बैठक के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा उसे आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही संगठन की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने और भविष्य में संगठन के विस्तार को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर कुछ पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारी और सहयोग की भावना दिखाते हुए संगठन में अपना महत्वपूर्ण योगदान भी दिया। संगठन की ओर से सभी सम्मानित पदाधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।
इसमे मौजूद रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि चिरंजीव राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बी एस , डायरेक्टर नरेन्द्र चौहान, राष्ट्रीय सलाहकार प्रियव्रत प्रमुख प्रदेश अध्यक्ष पवन चौहान प्रदेश उपाध्यक्ष, दिनेश कुमार,राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सोनू चौधरी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मोहित धीमान दिनेश कुमार, तैयब अली जिला उपाध्यक्ष सहारनपुर, अरशद अली जूमशेद अली, मनोज द्विवेदी संगठन,
मोइनुद्दीन जी रजत मंत्री, रजत कश्यप मंडी सचिव राजेश कश्यप, आदि किसान भाई मौजूद रहे ।।

आपका राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सोमदत्त शर्मा भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *