गंगा न्यूज़ 24 – देहरादून
संपादक: कुलदीप शर्मा
मुख्यमंत्री ने हिमालय दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामना
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमालय दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामना दी।
मुख्यमंत्री ने कहा –
हिमालय हमारे लिए केवल एक पर्वत श्रृंखला नहीं, बल्कि हमारी पहचान, संस्कृति और अस्तित्व का आधार है। आदि काल से हिमालय ऋषियों-मुनियों की तपोभूमि रही है।
जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से हिमालय को सुरक्षित रखना हमारा दायित्व है।
उन्होंने कहा कि हिमालयी क्षेत्रों में सामाजिक विकास के लिए हमें इकॉलोजी और इकोनॉमी में समन्वय के साथ काम करना होगा। भावी पीढ़ियों के लिए हिमालय की सुंदरता और जैव विविधता को संरक्षित रखना हम सबका दायित्व है।
हिमालय संरक्षण के लिए जनभागीदारी जरूरी है। हरेला जैसे पर्व प्रकृति से जुड़ने की हमारे पूर्वजों की दूरगामी सोच का परिणाम हैं।

