मनोज ठाकुर
हरिद्वार नगर निगम परिवार के विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों एवं पर्यावरण मित्रों को वर्षा एवं तेज धूप से सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से रैनकोट एवं कैप वितरित किए।
नगर निगम के सभी कर्मचारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए हरिद्वार की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विषम मौसम में भी उनकी निरंतर सेवा, समर्पण और कर्मनिष्ठा सराहनीय है।
हमारा प्रयास है कि नगर निगम परिवार के प्रत्येक कर्मचारी को सुरक्षित एवं बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराया जाए, जिससे वे पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ जनसेवा के अपने दायित्व का निर्वहन कर सकें। सभी कर्मचारियों के स्वस्थ, सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ।

