उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक डिग्री कॉलेज के क्लर्क ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 52 वर्षीय देवदत्त शर्मा ने शनिवार शाम घर पहुंचने के बाद तमंचे से खुद को गोली मार ली।
गोली की आवाज सुनकर पत्नी मौके पर पहुंची तो वह खून से लथपथ हालत में पड़े मिले। परिजन उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना सरसावा थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि आत्मघाती कदम उठाने से पहले देवदत्त शर्मा ने अपनी भांजी को वॉट्सऐप पर एक संदेश भेजा था। संदेश में उन्होंने लिखा कि अब वह अपमान सहन नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने लिखा, “बार-बार मरने से बेहतर है कि एक ही बार मर जाऊं। कायर नहीं हूं, लेकिन अपमान ने आत्मा को अंदर से मार दिया है।”

