पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) के छात्रों के लिए भारतीय सेना ने 75 दिन का खास इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू किया है। इसमें रणनीतिक संचार, मीडिया प्लानिंग और डिजिटल कंटेंट से जुड़ी प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाएगी।
कौन कर सकता है आवेदन?
- BJMC (पत्रकारिता एवं जनसंचार) के छात्र
क्या मिलेगा?
- 75 दिन का ट्रेनिंग प्रोग्राम
- पहले 15 दिन ऑनलाइन, 60 दिन दिल्ली में ऑफलाइन ट्रेनिंग
- 15 अकादमिक क्रेडिट
- हर महीने ₹30,000 तक का स्टाइपेंड
- सभी शर्तें पूरी करने पर कुल ₹75,000 तक का स्टाइपेंड
- स्टाइपेंड के लिए कम से कम 75% उपस्थिति अनिवार्य
जरूरी नियम
- कार्यालय में लैपटॉप और स्मार्टफोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी
- जरूरत पड़ने पर संस्थान की ओर से कंप्यूटर उपलब्ध कराए जाएंगे
- सोमवार से शनिवार, सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक ट्रेनिंग होगी
- सभी इंटर्न के लिए फॉर्मल ड्रेस पहनना अनिवार्य होगा
क्या सीखेंगे?
- डिजिटल कंटेंट तैयार करना
- मीडिया विश्लेषण और रिसर्च
- सोशल मीडिया कैंपेन की योजना
- डिजिटल स्टोरीटेलिंग और पब्लिक कम्युनिकेशन
आवेदन की अंतिम तिथि:
- 2 अगस्त 2026
जरूरी दस्तावेज:
- कॉलेज/यूनिवर्सिटी सत्यापन पत्र
- पुलिस वेरिफिकेशन
- सरकारी पहचान पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो

