तमिलनाडु की एक 80 वर्षीय महिला ने काशी विश्वनाथ मंदिर को तीन करोड़ रुपये से अधिक का दान दिया है।

राम मंदिर चंदा चोरी विवाद के बीच तमिलनाडु की एक 80 वर्षीय महिला ने काशी विश्वनाथ मंदिर को तीन करोड़ रुपये से अधिक का दान दिया है। महिला ने यह दान चेक के माध्यम से दिया है, जिससे यह सुनिश्चित हो पाए कि दान की प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी रही।

महिला द्वारा दिया गया दान यूपी के एक बड़े मंदिर को हाल ही में मिले सबसे बड़े दान में से एक है। महिला ने यह दान अपने दिवंगत पति और दो बेटों की याद में दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, 80 साल से ज्यादा उम्र की इस महिला ने दान देने की अपनी इच्छा जाहिर करने के लिए सबसे पहले वाराणसी के डिविजनल कमिश्नर एस. राजलिंगम से संपर्क किया। हालांकि उन्हें सलाह दी गई थी कि वे यह रकम सीधे मंदिर प्रशासन को सौंप दें, लेकिन उन्होंने डिविजनल कमिश्नर की मौजूदगी में ही दान देने पर जोर दिया।

तमिलनाडु की महिला 12 जुलाई को अपने मैनेजर के साथ वाराणसी पहुंचीं और डिविजनल कमिश्नर एस. राजलिंगम से मुलाकात की। महिला के दान देने की इच्छा जताने पर डिविजनल कमिश्नर ने काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के अधिकारियों को बुलाया और अपने सामने महिला से चेक द्वारा तीन करोड़ से अधिक का दान दिलाया। महिला ने मंदिर ट्रस्ट से दान की आधिकारिक रसीदें भी प्राप्त कीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *