उत्तराखंड का लोकप्रिय पर्व हरेला cpu कार्यालय हरिद्वार में पौधारोपण कर मनाया गया

जीवन का आधार है प्रकृति प्रकृति को बचाने के लिए सभी को पौधा रोपण करना चाहिए सीपीयू प्रभारी हितेश कुमार

आज हरेला पर्व के अवसर पर सीपीयू कार्यालय हरिद्वार में प्रभारी निरीक्षक महोदय श्री हितेश कुमार व उप0नि मनोहर सिंह,उप0नि0नीरज मेहरा, उप0नि0विनोद कुमार, उप0नि0पवन नौटियाल मुख्य आरक्षी सुरेंद्र कुमार,प्रवेश खत्री अरविंद सिंह,राजेंद्र भंडारी,सुनील तोमर आरक्षी कृष्ण कुमार प्रदीप सिंह,वसीम खान व समस्त सीपीयू स्टाफ द्वारा सीपीयू प्रांगण में फलदार व अन्य प्रजातियों का वृक्षारोपण किया गया वह उनकी उचित देख रेख के लिए प्रबंध किए गए।
उन्होंने आमजन से अपील की प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में काम से कम एक पौधा अवश्य लगे और उसकी देखरेख कर उसे वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखें बढ़ते प्रदूषण और बदलते जलवायु को देखते हुए वृक्षारोपण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है सीपीयू हरिद्वार का हरित अभियान लोगों को यहां संदेश देता है कि कम से कम अपने जीवन में एक वृक्ष अवश्य लगे वह उसकी पूर्ण रूप से देखभाल करें और वृक्ष से ही जीवन को बचाया जा सकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *